Strike in Haryana: सफाई, सीवर और फायर सेवाएं ठप, कर्मचारियों ने शुरू की 3 दिवसीय हड़ताल

हरियाणा में सफाई, सीवर और अग्निशमन सेवाओं के कर्मचारी आज से तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। यह निर्णय तब लिया गया जब हरियाणा सरकार और नगरपालिका कर्मचारी संघ के
हरियाणा में सफाई, सीवर और अग्निशमन सेवाओं के कर्मचारी आज से तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। यह निर्णय तब लिया गया जब हरियाणा सरकार और नगरपालिका कर्मचारी संघ के बीच हुई वार्ता का कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला। बुधवार को चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी नेता उपस्थित थे। इस बैठक में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार पर आरोप लगाया कि वह 13 मई को हुए समझौते को लागू करने में विफल रही है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार केवल आश्वासन देती रही, लेकिन उनकी मांगों पर कोई लिखित आदेश जारी नहीं किया गया। इसके चलते कर्मचारियों ने 6, 7 और 8 अगस्त को हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
बैठक में नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री और महासचिव मांगेराम तिगरा ने सरकार की वादाखिलाफी पर चिंता जताई। कर्मचारियों की मांगों में सफाई कर्मियों, सीवर कर्मचारियों, माली, बेलदार, इलेक्ट्रिशियन, हेल्पर, क्लर्क, फायरमैन और ड्राइवरों को स्थायी करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने, और श्रम कानूनों के सभी लाभ सुनिश्चित करने की मांग शामिल है। इसके अलावा, 58 एवं 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले कर्मचारियों को ग्रेच्युटी और पांच लाख रुपये सम्मान राशि देने, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, और छंटनीग्रस्त कर्मचारियों की बहाली की मांग भी की गई है।















