Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, असम में बाढ़ का खतरा बढ़ा

दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। पूरे उत्तर भारत में मॉनसून सक्रिय है, जिससे असम और ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर ह
दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। पूरे उत्तर भारत में मॉनसून सक्रिय है, जिससे असम और ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। मौसम विभाग ने 8 अगस्त को कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान के लिए चेतावनी जारी की है।
दिल्ली-एनसीआर में पिछले 30 घंटों से तेज और धीमी बारिश हो रही है। आज सुबह भी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश 13 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8-10 अगस्त के दौरान भारी बारिश हो सकती है। बिहार के कई जिलों में भी बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड में भी मौसम की स्थिति खराब रहने की संभावना है।
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, और कोलकाता में भी भारी बारिश की चेतावनी है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में भी मौसम इसी तरह का रहने की उम्मीद है। ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
















