E20 पेट्रोल में मिलावट के दावे पर तेल कंपनियों का स्पष्टीकरण: E20 पेट्रोल की गुणवत्ता सही है

देश में e20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि e20 पेट्रोल में क्लोराइड या पानी की मिलावट के दावों की जां
देश में E20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि E20 पेट्रोल में क्लोराइड या पानी की मिलावट के दावों की जांच की गई है, लेकिन अब तक कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं मिली है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने कहा है कि देशभर में E20 पेट्रोल की सप्लाई चेन के विभिन्न स्तरों पर बड़े पैमाने पर जांच की गई है। इन जांचों में रिफाइनरी, एथेनॉल बनाने वाली डिस्टिलरी, डिपो, टर्मिनल और पेट्रोल पंप शामिल रहे। कंपनियों का कहना है कि जांच के दौरान पेट्रोल की गुणवत्ता तय मानकों के अनुसार ही मिली है, इसलिए लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
तेल कंपनियों ने बताया कि पेट्रोल में मिलाए जाने वाले एथेनॉल में क्लोराइड की मात्रा को लेकर सरकार ने सख्त मानक तय किए हैं, जिनका पालन हो रहा है। कंपनियों ने देश की विभिन्न रिफाइनरियों से 100 से अधिक पेट्रोल सैंपल लिए हैं। जांच में सभी सैंपल में क्लोराइड की मात्रा 1 पीपीएम या उससे कम पाई गई है। इससे स्पष्ट होता है कि रिफाइनरी से निकलने वाला पेट्रोल तय गुणवत्ता मानकों पर खरा उतर रहा है। पेट्रोल को आगे भेजने से पहले भी उसकी गुणवत्ता की जांच की जाती है।
















