Heavy Rain in Rudraprayag: अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर बढ़ा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित

रुद्रप्रयाग में बुधवार को लगातार हो रही तेज वर्षा के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहन
रुद्रप्रयाग में बुधवार को लगातार हो रही तेज वर्षा के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए हैं। नगर निकायों द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से चेतावनी प्रसारित की जा रही है, जिससे लोग सतर्क रहें। भारी वर्षा के कारण बुधवार को सिल्ली में हाईवे अवरुद्ध रहने से केदारनाथ यात्रा लगभग छह घंटे बाधित रही। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, ऊखीमठ में 37.50 मिमी, जखोली में 12.00 मिमी और रुद्रप्रयाग में 10.00 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अलकनंदा का जलस्तर 626.90 मीटर और मंदाकिनी का 625.80 मीटर दर्ज किया गया है। अलकनंदा का चेतावनी स्तर 626.00 मीटर और खतरे का निशान 627.00 मीटर है, जबकि मंदाकिनी का चेतावनी स्तर 625.00 मीटर और खतरे का निशान 626.00 मीटर है। दोनों नदियां फिलहाल चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही हैं।
भारी वर्षा के कारण एनएच-107 सिल्ली के पास भूस्खलन से बंद हो गया, जिससे केदारनाथ यात्रा लगभग छह घंटे तक बाधित रही। मार्ग खुलने और यातायात सुचारु होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की गई। इसके अलावा एक राष्ट्रीय राजमार्ग, सात राज्य मार्ग, चार लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), चार पीएमजीएसवाई और एक एनपीसीसी मार्ग भी विभिन्न जगहों पर प्रभावित हुए हैं। जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतते हुए लोगों से गदेरे और नदियों से दूर रहने की अपील की है। इसके लिए विभिन्न विभागों की टीमें गठित की गई हैं, जो संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
















