Hotel Cooks Chicken During Kanwar Yatra: हाथरस में होटल संचालक पर कार्रवाई

हाथरस से संवाद सूत्र। सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान प्रदेशभर में मांसाहार बनाने पर रोक लगी हुई है। इसके बावजूद हाथरस के एक होटल में चिकन पकाने का माम
हाथरस से संवाद सूत्र। सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान प्रदेशभर में मांसाहार बनाने पर रोक लगी हुई है। इसके बावजूद हाथरस के एक होटल में चिकन पकाने का मामला सामने आया है। यह घटना तब उजागर हुई जब स्थानीय प्रशासन को इस बारे में सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की है।
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के नगला नंदू रेलवे फाटक के पास स्थित एक होटल पर चिकन बनाने का आरोप लगा है। यह मार्ग कावड़ियों के लिए महत्वपूर्ण है, जहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजरते हैं। होटल में चिकन पकाने की शिकायत मिलने के बाद नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और होटल संचालक के साथ तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान पुलिस भी वहां पहुंच गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
हंगामे के बीच कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। एक वीडियो में एक युवक थैले में चिकन ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। होटल के पास ही कावड़ियों के लिए एक कैंप भी लगा हुआ है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि आरोपित को चेतावनी देकर शांति भंग के आरोप में चालान किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। इसी बीच, हसायन कोतवाली क्षेत्र में एक राष्ट्रीय पार्टी के क्षेत्रीय नेता की इश्कबाजी का मामला भी सामने आया है, जिसमें ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीटा। युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
















