India expands e-Visa policy: सरकार ने 11 नए अंतरराष्ट्रीय पोर्ट जोड़े

भारत सरकार ने ई वीजा पॉलिसी को और सुगम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हाल ही में, सरकार ने विदेशी नागरिकों के लिए 11 नए अंतरराष्ट्रीय पोर्ट जोड़ने की
भारत सरकार ने ई वीजा पॉलिसी को और सुगम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हाल ही में, सरकार ने विदेशी नागरिकों के लिए 11 नए अंतरराष्ट्रीय पोर्ट जोड़ने की अधिसूचना जारी की है, जिसमें 9 लैंड पोर्ट्स और 2 एयरपोर्ट शामिल हैं। इन नए पोर्ट्स के माध्यम से अब विदेशी नागरिक ई वीजा लेकर आसानी से भारत आ सकेंगे।
गृह मंत्रालय ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि नए अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स के जुड़ने से भारत में इलेक्ट्रॉनिक वीजा और भी आकर्षक और उपयोगी हो गया है। नए पोर्ट्स के बाद, भारत में इंटरनेशनल पोर्ट्स की कुल संख्या 88 हो गई है, जिसमें 37 एयरपोर्ट शामिल हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि भारत लगभग 95 प्रतिशत ई-वीजा 72 घंटे से भी कम समय में जारी करता है।
इस आदेश के बाद, विदेशी नागरिकों में ई वीजा की उपयोगिता और बढ़ सकती है। गृह मंत्रालय ने बताया कि 11 नए इंटरनेशनल पोर्ट को जोड़ने से इलेक्ट्रॉनिक वीजा की आकर्षकता और उपयोगिता को बढ़ावा मिलेगा। यह कदम ई-वीजा धारक विदेशियों के लिए भारत में प्रवेश की सुविधा को विस्तार देने से संबंधित है।
भारत में ई वीजा की सुविधा, भारतीय वीजा व्यवस्था को सरल और उदार बनाने के लिए है, जिससे पर्यटक वीजा की उपलब्धता भी काफी आसान हो जाती है। इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन (ईटीए) के साथ ई-वीजा सुविधा 2014 में 43 देशों के नागरिकों के लिए शुरू की गई थी, जो अब 172 देशों के नागरिकों के लिए उपलब्ध है।













