Jack Libby dethrones Ruturaj: ऋतुराज गायकवाड़ की बादशाहत खत्म, लिस्ट ए में टॉप-10 बैटरों में 5 भारतीय

इंग्लैंड में वनडे कप के दौरान जैक लिब्बी ने लगातार तीन शतक लगाकर भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की बादशाहत को समाप्त कर दिया है। लिब्बी अब लिस्ट ए क्रिकेट में
इंग्लैंड में वनडे कप के दौरान जैक लिब्बी ने लगातार तीन शतक लगाकर भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की बादशाहत को समाप्त कर दिया है। लिब्बी अब लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे बेहतरीन औसत वाले बल्लेबाज बन गए हैं, जिनका औसत 60 से अधिक है। जबकि ऋतुराज गायकवाड़ का औसत 58.61 है।
लिस्ट ए क्रिकेट में, यानी 50 ओवरों के क्रिकेट में, टॉप-10 बल्लेबाजों में 5 भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं। इनमें ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा विराट कोहली (57.8), चेतेश्वर पुजारा (57.01), शुभमन गिल (53.84) और पृथ्वी शॉ (53.61) शामिल हैं।
तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के सैम हेन हैं, जिनका औसत 58.18 है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल बेवन का औसत 57.86 है। पाकिस्तान के खुर्रम मंजूर का औसत 53.52 है, जबकि साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स 10वें स्थान पर हैं, जिनका औसत 53.47 है।















