Kanpur Protest: फजलगंज थाने का घेराव, आरोपी का माफीनामा दरकिनार

कानपुर में मंगलवार को दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी और सिख समुदाय पर की गई अभद्र टिप्पणियों के खिलाफ सिख समाज का आक्रोश देखने को मिला। इस घटना के विरोध मे
कानपुर में मंगलवार को दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी और सिख समुदाय पर की गई अभद्र टिप्पणियों के खिलाफ सिख समाज का आक्रोश देखने को मिला। इस घटना के विरोध में 200 से अधिक लोगों ने फजलगंज थाने का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगाने और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। यह हंगामा सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुआ और दोपहर 1 बजे तक जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर अनुशासित तरीके से 'वाहे गुरु' का जाप किया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। प्रदर्शन के दौरान एसीपी स्वरूप नगर ज्योति श्री और फजलगंज थाना प्रभारी ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
प्रदर्शन के बीच आरोपी अजय सिंह ने एक गुरुद्वारे से वीडियो संदेश जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। वीडियो में उसने कहा, "गुरु गोविंद सिंह जी का नाम लेकर जो मुझसे भूल हुई, उसके लिए मैं क्षमा मांगता हूँ। भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।" हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल माफी मांग लेना पर्याप्त नहीं है। उनका कहना था कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। सिख समाज के प्रतिनिधियों और सपा नेता कुलवंत सिंह कालरा ने फजलगंज पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि यदि 24 घंटे के अंदर आरोपी पर NSA, बुलडोजर कार्रवाई और गिरफ्तारी नहीं हुई, तो यह आंदोलन देशव्यापी रूप ले लेगा।
















