Air India Flight Turbulence: फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट में अचानक हुआ तेज टर्बुलेंस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एअर इंडिया ने मंगलवार को यह पुष्टि की कि फुकेट से दिल्ली जा रही फ्लाइट ai2379 को उड़ान के दौरान अचानक टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। इस
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एअर इंडिया ने मंगलवार को यह पुष्टि की कि फुकेट से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI2379 को उड़ान के दौरान अचानक टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। इस घटना के दौरान विमान की ऊंचाई में अचानक बदलाव आया, जिससे कुछ यात्रियों में घबराहट फैल गई। इस फ्लाइट में कुल 134 यात्री सवार थे। हालांकि, विमान ने दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री तथा क्रू सदस्य सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए। एयरलाइन ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि इस घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है।
एअर इंडिया के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर स्थित मेडिकल सुविधा में ले जाया गया। एयरलाइन की एयरपोर्ट टीम और मेडिकल कर्मी उनकी देखभाल कर रहे हैं। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और भलाई एयर इंडिया के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस घटना के बाद, एयरलाइन ने प्रभावित लोगों को हर आवश्यक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है और जांच के सिलसिले में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है।
















