Land Dispute in Bathinda: बठिंडा में जमीन पर कब्जे और नाबालिग से मारपीट का आरोप, AAP सरपंच समेत 6 पर केस दर्ज

बठिंडा जिले के गांव मेहराज में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जमीन पर कथित कब्जा करने और एक नाबालिग के साथ मारपीट करने के आरोप में आम आदमी पार्टी के मौजूदा स
बठिंडा जिले के गांव मेहराज में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जमीन पर कथित कब्जा करने और एक नाबालिग के साथ मारपीट करने के आरोप में आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला थाना सिटी रामपुरा पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है। आरोपितों में सरपंच लक्खा सिंह उर्फ लक्खा पिपली, पंच हरबंस सिंह, ममना सिंह, हरपिंदर सिंह, सतविंदर सिंह और ब्लाक प्रधान गुरभजन सिंह शामिल हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सभी आरोपित रामपुरा फूल के विधायक के समर्थक हैं, जिससे मामला और भी संवेदनशील बन गया है।
पीड़ित नाबालिग और उसकी मां लवजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि आरोपितों ने मिलकर उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने नाबालिग के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर का इलाज वर्तमान में एम्स बठिंडा में चल रहा है। लवजीत कौर ने यह भी कहा कि घटना से कुछ दिन पहले उन्होंने आरोपितों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका मानना है कि यदि समय पर कार्रवाई की जाती, तो उनके बेटे के साथ यह घटना नहीं होती।
















