Coaching Changes in Team India: गौतम गंभीर के साथ सफर खत्म, BCCI ने दी भावुक विदाई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (bcci) ने हाल ही में टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। इस बदलाव के तहत असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। इस बदलाव के तहत असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट और फील्डिंग कोच टी दिलीप को विदाई दी गई है। BCCI ने दोनों कोचों के योगदान को टीम इंडिया की सफलता में महत्वपूर्ण बताते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। BCCI ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट और फील्डिंग कोच टी दिलीप, आपके अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद। आपकी मेहनत और प्रोफेशनलिज्म ने टीम की सफलता की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। BCCI ने उनके करियर के अगले अध्याय के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
रयान टेन डोशेट ने जुलाई 2024 में गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ से जुड़ने का निर्णय लिया था। अब उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है और उन्हें आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने हेड ऑफ स्ट्रेटेजी के रूप में नियुक्त किया है। इस नई भूमिका में, वह कोचिंग, एनालिटिक्स, स्काउटिंग, प्लेयर डेवलपमेंट और नाइट राइडर्स ग्रुप की विभिन्न फ्रेंचाइजियों के लिए लॉन्ग-टर्म क्रिकेट स्ट्रैटेजी तैयार करेंगे। वहीं, टी दिलीप ने 2021 से टीम इंडिया के फील्डिंग कोच के रूप में कार्य किया और उनके कार्यकाल के दौरान 'फील्डिंग मेडल' की शुरुआत की गई, जो 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ियों और प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा।
















