Manjalpur By-Election 2026 Result LIVE: मांजलपुर उपचुनाव के आज आएंगे नतीजे, BJP के गढ़ में सेंध लगा पाएगी कांग्रेस?

गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम आज, 3 अगस्त 2026 को घोषित किए जाएंगे। प्रशासन ने वडोदरा में मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती के लिए सभी
गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम आज, 3 अगस्त 2026 को घोषित किए जाएंगे। प्रशासन ने वडोदरा में मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह 8 बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में दर्ज वोटों की गिनती शुरू होगी। मांजलपुर सीट पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था, जो बीजेपी के वरिष्ठ विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के कारण खाली हुई थी। इस उपचुनाव में कुल 260 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ, जिसमें 37.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वोटों की गिनती को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच है। बीजेपी ने वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद सतीश गोविंदभाई पटेल पर भरोसा जताया है, जबकि कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री और गुजरात प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भीखाभाई रबारी चुनावी मैदान में हैं। मांजलपुर सीट को बीजेपी का पारंपरिक गढ़ माना जाता है। दिवंगत नेता योगेश पटेल ने 1990 से 2007 के बीच पांच बार रावपुरा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद 2008 में नए परिसीमन के बाद बनी मांजलपुर सीट से उन्होंने 2012, 2017 और 2022 में लगातार जीत दर्ज की। योगेश पटेल ने 36 सालों में लगातार 8 बार विधायक चुने जाने का रिकॉर्ड बनाया।
















