Kanwar Yatra Incident: मेरठ में कांवड़ियों के बीच विवाद, पुलिसकर्मी पर हमला

मेरठ के मोदीपुरम में रविवार रात को कांवड़ यात्रा के दौरान एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यह घटना दिल्ली-दून हाईवे पर गरम धरम होटल के पास हुई, जहां बाइक की टक्कर
मेरठ के मोदीपुरम में रविवार रात को कांवड़ यात्रा के दौरान एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यह घटना दिल्ली-दून हाईवे पर गरम धरम होटल के पास हुई, जहां बाइक की टक्कर के बाद पैदल और बाइक सवार कांवड़ियों के दो गुट आमने-सामने आ गए। इस विवाद के चलते मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। जब कांवड़ियों के बीच झगड़ा बढ़ा, तो बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार को भी धक्का-मुक्की और मारपीट का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी दौराला भेजा।
जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली के देवली कॉलोनी निवासी विकास मिश्रा अपने अन्य कांवड़ियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर जा रहे थे। इसी दौरान, गौतमबुद्धनगर के बिसरख निवासी सोनू यादव और उसके साथी गुड्डू बाइक से हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। सोनू की बाइक विकास की कांवड़ से टकरा गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया। हेड कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति और बिगड़ गई।
















