New Chairperson of Bihar Staff Selection Commission: शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार सरकार ने 1990 बैच की रिटायर्ड आइपीएस अधिकारी शोभा ओहटकर को बिहार कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग न
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार सरकार ने 1990 बैच की रिटायर्ड आइपीएस अधिकारी शोभा ओहटकर को बिहार कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में शनिवार को अधिसूचना जारी की। इससे पहले, अपर मुख्य सचिव अरविन्द कुमार चौधरी इस आयोग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, जिन्हें अब इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। शोभा ओहटकर की पहचान एक तेज-तर्रार और कड़क आइपीएस अधिकारी के रूप में रही है, और वह इसी वर्ष जून में डीजी होमगार्ड एवं अग्निशमन के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। उन्हें पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
प्रदेश जदयू के प्रवक्ता शंभूनाथ सिन्हा और चंदन कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2025 से 2030 के बीच पांच वर्षों में राज्य के युवाओं को एक करोड़ सरकारी नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने का जो ऐतिहासिक संकल्प लिया था, उसे वर्तमान एनडीए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर उतारने में लगी है। इस संकल्प को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार ठोस एवं युवा हितैषी निर्णय ले रही है। विभिन्न विभागों में एक लाख 72 हजार नई भर्तियों की घोषणा इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के अपने वादे पर गंभीरता से काम कर रही है।
















