CWG 2026: वाह गोल्डन गर्ल्स! कमाल कर दिया... ग्लास्गो में मिनी क्यूबा भिवानी की चारों बेटियों ने जीते गोल्ड मेडल

सुरेश मेहरा, भिवानी। ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला बॉक्सिंग की चार प्रतिभाशाली बेटियों ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भिवानी की
सुरेश मेहरा, भिवानी। ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला बॉक्सिंग की चार प्रतिभाशाली बेटियों ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया (57 किलो), साक्षी चौधरी ढांडा (51 किलो), प्रीति पंवार (54 किलो) और प्रिया घनघस (60 किलो) ने अपने-अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया। यह एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि यह पहली बार है जब चार बेटियों ने एक साथ राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीते हैं। इस उपलब्धि पर भिवानी और पूरे देश में जश्न का माहौल है। हर जगह यही चर्चा है कि बेटियां अब किसी से कम नहीं हैं और उन्होंने साबित कर दिया है कि वे किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकती हैं।
भिवानी में इस जीत का जश्न मनाने के लिए परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग एकत्रित हुए। भिवानी बॉक्सिंग क्लब के प्रधान कमल प्रधान ने कहा कि यह जीत न केवल बेटियों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। द्रौणाचार्य अवार्डी कोच जगदीश सिंह ने भी बेटियों की मेहनत और लगन की सराहना की। साक्षी के पिता मनोज कुमार ने कहा कि उनकी बेटी ने हमेशा से अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत की है और आज उसका फल मिला है। प्रिया के पिता महेंद्र सिंह ने कहा कि यह जीत सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है। जैस्मिन और प्रीति के परिवारों ने भी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस किया और कहा कि उनकी बेटियों ने वह कर दिखाया है जिसका हर खेल प्रेमी को इंतजार था।















