Petrol Bomb Attack in Hoshiarpur: नशा मुक्ति केंद्र पर हमला, पूर्व मरीज गिरफ्तार

होशियारपुर में एक नशा मुक्ति केंद्र पर पेट्रोल बम से हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह घटना थाना गढ़शंकर क्षेत्र में हुई, जहां आ
होशियारपुर में एक नशा मुक्ति केंद्र पर पेट्रोल बम से हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह घटना थाना गढ़शंकर क्षेत्र में हुई, जहां आरोपी ने पैट्रोल से भरी बोतलों को आग लगाकर बम की तरह फेंका। आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है, जो कि पनियाली कलां, काठगढ़, एसबीएस नगर का निवासी है। यह मामला नशा मुक्ति केंद्र के प्रबंधक बलविंदर सिंह ढिल्लों की शिकायत पर दर्ज किया गया है। बलविंदर सिंह ने बताया कि वह समुंदड़ा में न्यू कर्मा सोशल वैल्फेयर सोसायटी के तहत नशा मुक्ति केंद्र चला रहे हैं, जहां लगभग 25 लोग भर्ती हैं। घटना 30 जुलाई 2026 की रात करीब 4 बजे हुई, जब कुछ लोगों ने पैट्रोल से भरी बोतलों को आग लगाकर केंद्र की इमारत पर फेंका। बोतलें गिरते ही धमाका हुआ और आग लग गई, लेकिन गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जब तक बलविंदर सिंह संभल पाते, आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।
बलविंदर सिंह ने बताया कि अंधेरे में उन्हें यह नहीं पता चला कि पैट्रोल बम किसने फेंका, लेकिन बाद में जांच के दौरान पता चला कि यह वारदात कुलदीप सिंह ने की थी। उन्होंने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बलविंदर सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह कुछ समय पहले उनके केंद्र में भर्ती था और उनकी काउंसलिंग के दौरान दोनों के बीच बहस हो गई थी, जिससे कुलदीप ने रंजिश रखी थी। इसी रंजिश के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
















