India-Pakistan Clash Again: बांग्लादेश में SAFF चैम्पियनशिप का ड्रॉ जारी

भारत और पाकिस्तान की फुटबॉल टीमें एक बार फिर से आमने-सामने होंगी। saff (दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ) चैम्पियनशिप 2026 के लिए हाल ही में हुए ड्रॉ में इन दोनों चि
भारत और पाकिस्तान की फुटबॉल टीमें एक बार फिर से आमने-सामने होंगी। SAFF (दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ) चैम्पियनशिप 2026 के लिए हाल ही में हुए ड्रॉ में इन दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप B में भारत और पाकिस्तान के अलावा मालदीव की टीम भी शामिल है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 4 से 17 नवंबर तक बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित किया जाएगा। ड्रॉ का आयोजन शनिवार को भूटान की राजधानी थिम्फू में किया गया, जहां भारतीय टीम मौजूदा चैंपियन के रूप में भाग लेगी। भारत ने 2023 SAFF चैम्पियनशिप के फाइनल में कुवैत को हराकर खिताब अपने नाम किया था, और इस बार भी भारतीय टीम पर खिताब बचाने की जिम्मेदारी होगी। लेकिन इस बार फैन्स की नजरें खासकर भारत-पाकिस्तान मैच पर टिकी हुई हैं, जो दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के चलते हमेशा खास आकर्षण का केंद्र बनता है।
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 5 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम 11 नवंबर को मालदीव के खिलाफ मैदान में उतरेगी। सेमीफाइनल मुकाबले 14 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 17 नवंबर को होगा। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें भारतीय फुटबॉल टीम ने 16 मैच जीते हैं, सात मुकाबले ड्रॉ रहे और केवल दो में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला SAFF चैम्पियनशिप 2023 में हुआ था, जिसमें भारत ने 4-0 से शानदार जीत हासिल की थी। इस बार भी दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
















