PM Solar Home Scheme: यूपी के 17 जिले टॉप 100 में शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत देश के शीर्ष 100 जिलों में उत्तर प्रदेश के 17 जिले शामिल हैं। यह उपल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत देश के शीर्ष 100 जिलों में उत्तर प्रदेश के 17 जिले शामिल हैं। यह उपलब्धि राज्य में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से बढ़ते दायरे और ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत प्रगति को दर्शाती है। उत्तर प्रदेश ने इस योजना को लागू करने में अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है, जिससे बड़ी संख्या में उपभोक्ता सौर ऊर्जा से जुड़ रहे हैं। यह योजना न केवल ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही है, बल्कि लोगों के बिजली बिलों में भी कमी ला रही है। इसके साथ ही, उपभोक्ता अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में देकर आर्थिक लाभ भी कमा रहे हैं।
केंद्र सरकार ने इस योजना की समीक्षा के बाद एक बयान में कहा है कि 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश के 17 जिलों का टॉप 100 में शामिल होना, राज्य में स्वच्छ ऊर्जा के प्रति बढ़ती जागरूकता, सरकारी सहयोग और विभिन्न योजनाओं के प्रभाव को दर्शाता है।' उत्तर प्रदेश न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलेपमेंट एजेंसी (UPNEDA) के निदेशक रविंदर सिंह ने बताया कि लखनऊ ने 1,24,167 रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जाने के साथ देश में नंबर 1 जिले का स्थान बरकरार रखा है। यह उपलब्धि लखनऊ में घरों की तरफ से बड़े पैमाने पर रूफटॉप सोलर अपनाने के कारण संभव हो सकी है।
















