Protests Against JPSC-JSSC Paper Leak: भाजपा ने साहिबगंज में निकाला मशाल जुलूस

साहिबगंज। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों और पेपर लीक के खिलाफ भाजपा ने शुक्रवार की शाम को एक मशाल जुलूस का आयोजन किया। यह
साहिबगंज। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों और पेपर लीक के खिलाफ भाजपा ने शुक्रवार की शाम को एक मशाल जुलूस का आयोजन किया। यह जुलूस गांधी चौक से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए गुजरा। इस जुलूस का नेतृत्व पूर्व विधायक अनंत ओझा ने किया, जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी भी शामिल रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पेपर लीक के मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल और तख्तियां लेकर अपनी आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि यह स्थिति युवाओं के भविष्य के लिए बेहद चिंताजनक है।
बरहड़वा नगर, ग्रामीण एवं पतना मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मिलकर मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस बरहड़वा नगर के स्टेशन चौक से शुरू होकर बस स्टैंड तक गया। भाजपा जिला प्रभारी अमृत पांडे ने इस मौके पर कहा कि राज्य सरकार पेपर माफिया के साथ मिलकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी जैसी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होना यह दर्शाता है कि सरकार की नीयत में खोट है। योग्य अभ्यर्थियों की मेहनत का कोई मूल्य नहीं रह गया है, और पैसे के बल पर अयोग्य लोग चयनित हो रहे हैं।
















