Bihar Election Update: तीन अगस्त को भारी बहुमत से जीतेगी भाजपा, अजय आलोक का दावा

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत का विश्वास जताते हुए विपक्ष पर तीखा हमला किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत का विश्वास जताते हुए विपक्ष पर तीखा हमला किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने आरोप लगाया है कि चुनाव के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जन सुराज के बीच एक 'साइलेंट अंडरस्टैंडिंग' देखने को मिली। उन्होंने कहा कि भले ही फर्जी सर्वे, सोशल मीडिया और भ्रम फैलाने की कोशिशें की गईं, लेकिन बांकीपुर की जनता ने भाजपा पर अपना भरोसा बनाए रखा है। भाजपा का दावा है कि 3 अगस्त को आने वाले चुनाव परिणामों में पार्टी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि मतदान के दौरान जनता के उत्साह से यह स्पष्ट हो गया है कि बांकीपुर की जनता एक बार फिर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस उपचुनाव में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बहुमत से जीत हासिल करने जा रही है। आलोक ने राजद और जन सुराज के बीच की साइलेंट अंडरस्टैंडिंग का जिक्र करते हुए कहा कि कई मतदान केंद्रों पर राजद के कार्यकर्ता अपने समर्थकों को दूसरे प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए देखे गए। इससे दोनों दलों की अंदरूनी रणनीति उजागर हो गई है।
















