Sawan Begins in Delhi: सावन के पहले दिन दिल्ली के मंदिरों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़, जलाभिषेक के लिए विशेष इंतजाम

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सावन का महीना शुरू होते ही दिल्ली के मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। श्रद्धालुओं ने इस पवित्र महीने का स्वा
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सावन का महीना शुरू होते ही दिल्ली के मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। श्रद्धालुओं ने इस पवित्र महीने का स्वागत पूरे उत्साह के साथ किया है। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे भक्तों का मन मोह लिया है। गुरुवार को सावन के पहले दिन, दिल्ली के प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। तड़के से ही भक्त मंदिरों में पहुंचने लगे थे, और इस दौरान सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुरानी दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर, झंडेवालान मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर, और अन्य प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इन मंदिरों में जलाभिषेक के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
कांवड़ियों की सेवा के लिए भी विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाए गए हैं। चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में भोर से ही भक्तों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। मंदिर प्रबंधन ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए वालंटियर और सुरक्षाकर्मियों की विशेष तैनाती की है। मंदिर परिसर को फूलों, झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है, जिससे वातावरण में एक विशेष धार्मिक माहौल बना हुआ है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। मंदिरों के आसपास सुरक्षा के लिए विशेष बल तैनात किए गए हैं, और एमसीडी ने सफाई व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
















