Train Services Affected: रांची-हटिया होकर चलने वाली 13 जोड़ी ट्रेनें 3 अक्टूबर तक रद

रांची से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 24 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक हटिया, रांची और राउरकेला होकर चलने वाली कई ट्
रांची से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 24 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक हटिया, रांची और राउरकेला होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। यह कार्य बंडामुंडा (ए केबिन)-राउरकेला रेलखंड पर किया जा रहा है, जिसके कारण रेल परिचालन प्रभावित होगा। इस दौरान 13 जोड़ी महत्वपूर्ण यात्री और एक्सप्रेस ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में रद्द किया गया है। इसके साथ ही, एक ट्रेन के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है। रेलवे के इस निर्णय से झारखंड, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश और जम्मू की ओर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपकी यात्रा इन तारीखों में निर्धारित है, तो स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस अवश्य जांच लें।
रेलवे ने जिन ट्रेनों को रद्द किया है, उनमें हटिया-राउरकेला पैसेंजर (58659/58660), हटिया-झारसुगुड़ा मेमू (18175/18176), टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस (18601/18602), सम्बलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (18309/18310), राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस (18105/18106), हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस (18641/18642), गोरखपुर-सम्बलपुर एक्सप्रेस (15027/15028) और पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस (18451/18452) शामिल हैं। इसके अलावा, रेलवे ने बताया कि 25 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक हटिया से चलने वाली 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से रवाना होगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे संशोधित समय के अनुसार ही स्टेशन पहुंचे।
















