Shama Parveen case raises concerns: कोडरमा में 6 संदिग्धों को उठाया गया

कोडरमा, संवाद सहयोगी। जुलाई 2025 में गुजरात एटीएस द्वारा झुमरीतिलैया की शमा परवीन की गिरफ्तारी के बाद से कोडरमा का नाम एक बार फिर से कथित आतंकी गतिविधियों की जा
कोडरमा, संवाद सहयोगी। जुलाई 2025 में गुजरात एटीएस द्वारा झुमरीतिलैया की शमा परवीन की गिरफ्तारी के बाद से कोडरमा का नाम एक बार फिर से कथित आतंकी गतिविधियों की जांच के संदर्भ में चर्चा में आ गया है। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब 30 जुलाई 2025 को गुजरात एटीएस ने बेंगलुरु से झुमरीतिलैया के असनाबाद निवासी शमा परवीन को गिरफ्तार किया। शमा पर आरोप है कि वह इंटरनेट मीडिया के जरिए एक कथित आतंकी संगठन से जुड़ी हुई थी और उसकी गतिविधियों में संलिप्तता थी। इस गिरफ्तारी के बाद तिलैया थाना पुलिस ने भी शमा के पैतृक आवास पर जाकर उसके परिजनों से पूछताछ की थी। अब एक बार फिर से कोडरमा का नाम इस संदर्भ में सामने आया है।
हाल ही में सतगावां थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में आईबी और कोडरमा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छह लोगों को हिरासत में लिया है। इन संदिग्धों की सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि भी चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में से दो मुर्गी बेचने का कारोबार करते हैं और दो परचून की दुकान चलाते हैं, जबकि अन्य छोटे-मोटे व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। रविवार की रात को आईबी और कोडरमा पुलिस की टीमों ने माधोपुर गांव में संयुक्त छापेमारी की, जिसमें पांच पुरुषों और एक महिला को हिरासत में लिया गया।
















