Traffic Disruption in Kangra: देहरा-हरिपुर मार्ग पर हैवी लोड ट्रक फंसा, यातायात ठप

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा-हरिपुर मुख्य मार्ग पर बाड़ी के पास एक भारी-भरकम ट्रक के फंसने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। यह घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा-हरिपुर मुख्य मार्ग पर बाड़ी के पास एक भारी-भरकम ट्रक के फंसने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। यह घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे हुई, जब ट्रक सड़क के बीचों-बीच अटक गया। इस कारण बुधवार सुबह तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। इस स्थिति ने सुबह के समय गंतव्य की ओर जाने वाले दैनिक यात्रियों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। ट्रक के फंसने से उत्पन्न स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि जब तक ट्रक को हटाकर मार्ग को सुचारु नहीं किया जाता, तब तक वे वैकल्पिक खेरियांबनखंडी मार्ग का उपयोग करें। इससे अनावश्यक ट्रैफिक जाम से बचा जा सकेगा। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ट्रैफिक को नियंत्रित करने और लोगों को वैकल्पिक मार्ग की ओर मोड़ने में जुटी हुई है।
इस बीच, एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि फंसे हुए ट्रक को सुरक्षित तरीके से हटाने के लिए आवश्यक मशीनरी और तकनीकी सहायता जुटाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि जल्द से जल्द मार्ग को साफ कर यातायात को सामान्य किया जाए। उन्होंने वाहन चालकों से सहयोग की अपील की और कहा कि वैकल्पिक रूट का प्रयोग करें ताकि यातायात की समस्या को कम किया जा सके। इस घटना ने स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है, क्योंकि सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाजी लोगों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।















