Train Encounter with Lions in Gujarat: अमरेली में रेलवे ट्रैक पर आए पांच शेर, बड़ा हादसा टला

गुजरात के अमरेली जिले के धारी क्षेत्र में छतड़िया रेलवे फाटक के पास एक अनोखी घटना घटी, जब अचानक पांच एशियाई शेर रेलवे ट्रैक पर आ गए। यह घटना उस समय हुई जब वहां
गुजरात के अमरेली जिले के धारी क्षेत्र में छतड़िया रेलवे फाटक के पास एक अनोखी घटना घटी, जब अचानक पांच एशियाई शेर रेलवे ट्रैक पर आ गए। यह घटना उस समय हुई जब वहां से एक ट्रेन गुजरने वाली थी। ट्रेन चालक की सतर्कता और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। जैसे ही ट्रेन चालक ने ट्रैक पर शेरों को देखा, उसने तुरंत ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी शेरों को सुरक्षित तरीके से रेलवे ट्रैक से हटाया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शेर ट्रैक पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं।
यह घटना धारी तालुका के छतड़िया रेलवे फाटक के पास हुई। जब शेर रेलवे ट्रैक पर आए, तो वहां से ट्रेन गुजरने वाली थी। गनीमत रही कि ट्रेन चालक ने समय रहते सतर्कता दिखाई। उसने तुरंत ट्रेन रोक दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की सरसिया रेंज की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के कर्मचारियों ने सावधानी से सभी शेरों को रेलवे ट्रैक से हटाया और उन्हें सुरक्षित जंगल की ओर रवाना किया। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए रेलवे ट्रैक पर आवाजाही प्रभावित हुई, लेकिन समय पर कार्रवाई के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
















