Trouble for Trainee IPS Uday: दूसरी महिला से संबंध के मिले सुराग, तेलंगाना के इस मामले में जांच कहां पहुंची?

तेलंगाना में एक महिला ट्रेनी आईपीएस अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार उदय कृष्णा रेड्डी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आरोपी को न्याय
तेलंगाना में एक महिला ट्रेनी आईपीएस अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार उदय कृष्णा रेड्डी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को एक अन्य महिला के साथ उसके करीबी संबंधों के सुराग मिले हैं। यह जानकारी डीसीपी (महिला सुरक्षा विंग) लावण्या नायक जाधव के नेतृत्व में चल रही जांच में सामने आई है। पीड़िता ने पूछताछ के दौरान बताया कि आरोपी के एक अन्य महिला के साथ भी संबंध थे, जो आंध्र प्रदेश की निवासी है और वर्ष 2023 से अपने पति से अलग रह रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इस महिला को लिव-इन रिलेशनशिप का प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने कानूनी रूप से तलाक न होने के कारण ठुकरा दिया।
जांच में अब तक करीब 20 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने जबरदस्ती पीड़िता के कमरे में प्रवेश किया और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षण के दौरान आरोपी के आक्रामक व्यवहार की कई शिकायतें भी सामने आई हैं। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। इस मामले में एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब फरवरी में पीड़िता और दूसरी महिला की मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान, पीड़िता ने आरोपी के साथ अपने संबंधों, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के बारे में जानकारी साझा की, जिसके बाद दूसरी महिला ने भी आरोपी से दूरी बना ली।
















