Voter List Released in Dhanbad: धनबाद में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 4.63 लाख नाम हटे

धनबाद में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर 2026) के तहत बुधवार को प्रारूप मतदाता सूची
धनबाद में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर 2026) के तहत बुधवार को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इस प्रक्रिया में सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी एवं बाघमारा विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची का अद्यतन किया गया। इसके साथ ही, चुनावी पाठशाला का आयोजन भी किया गया, जिसमें धनबाद के आईआईटी आईएसएम समेत अन्य शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों को मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद, 4 सितंबर तक मतदाता अपने दस्तावेजों के साथ दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे समय पर अपनी जानकारी की जांच करें और आवश्यकतानुसार आवेदन करें।
प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार, धनबाद जिले में कुल 4,63,794 लोगों के नाम हटाए गए हैं। इनमें से धनबाद विधानसभा क्षेत्र में 1,51,867 मतदाताओं के नाम कटे हैं, जो कि जिले में सबसे अधिक है। वहीं, टुंडी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 44,781 नाम हटाए गए हैं। इस संबंध में उप निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों का नाम एसडीडीएफ सूची में आ गया है, उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे लोग अपने बीएलओ या क्षेत्र के चुनाव अधिकारी के पास जाकर अपना एसआईआर से जुड़ा फॉर्म जमा कर सकते हैं।

















