ODI World Cup 2027: सुनील गावस्कर ने घोषित की संभावित टीम, रोहित और कोहली पर जताया भरोसा

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भारत को मिली हार के बाद टीम में कई बदलावों क
वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भारत को मिली हार के बाद टीम में कई बदलावों की संभावना जताई जा रही है। इस हार ने टीम मैनेजमेंट की रणनीतियों पर सवाल उठाए हैं, जिससे आगामी वर्ल्ड कप के लिए टीम चयन की दिशा में नए विचारों की आवश्यकता महसूस हो रही है। साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था, जहां रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने बिना कोई मैच गंवाए फाइनल में प्रवेश किया था। हालांकि, फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार ने सभी को निराश किया। ऐसे में अब वर्ल्ड कप 2027 के लिए संभावित टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने अपनी मनपसंद 15 सदस्यीय संभावित टीम की घोषणा की है, जिसने इस चर्चा को नया मोड़ दिया है। गावस्कर ने सलामी बल्लेबाजों के रूप में शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा पर भरोसा जताया है। रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है, लेकिन उनकी हालिया शतकीय पारी ने आलोचकों को चुप करा दिया है। दूसरी ओर, यशस्वी जायसवाल, जिन्होंने पिछले तीन वनडे मैचों में दो शतक जड़े, को इस टीम में जगह नहीं मिली है। गावस्कर ने मिडल ऑर्डर को मजबूत करने के लिए विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को शामिल किया है। विकेटकीपिंग के लिए ईशान किशन को चुना गया है, जबकि ऋषभ पंत को टीम में जगह नहीं मिल सकी।
















