Development Projects Launched: पलवल वालों की बल्ले-बल्ले, विकास कार्यों पर खर्च होंगे करोड़ों रुपये; मंत्री ने किया शिलान्यास
-1785140005096_m.webp&w=1200&q=75)
पलवल में हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को नगर परिषद द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने पलवल श
पलवल में हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को नगर परिषद द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने पलवल शहर के वार्ड नंबर तीन में चौधरी छोटूराम सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए चार दीवारी और सड़कों एवं नालियों के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस कार्यक्रम में नगर परिषद के अध्यक्ष डा. यशपाल, कर्मबीर सिंह दलाल और दीपचंद पार्षद भी उपस्थित थे। गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के संतुलित विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उनका उद्देश्य न केवल नई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करना है, बल्कि सभी नागरिकों तक मूलभूत सुविधाएं समय पर पहुंचाना भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, सीवरेज, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, स्वच्छता और अन्य आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो सके।
गौरव गौतम ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार और समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि जनता को योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है और अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार की जनहितकारी नीतियों और विकासोन्मुखी सोच से हरियाणा में प्रगति के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और विकास की यह गति आगे भी निरंतर जारी रहेगी।









