Vaibhav SuryaVanshi: दलीप ट्रॉफी में बने उप-कप्तान, मोहम्मद शमी को मिला मौका

दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए ईस्ट जोन चयन समिति ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार टीम की कमान अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को सौंपी गई है।
दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए ईस्ट जोन चयन समिति ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार टीम की कमान अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को सौंपी गई है। दलीप ट्रॉफी का आगाज 23 अगस्त से होने जा रहा है। इस चयन में सबसे बड़ी खबर वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान बनाए जाने की है। ईस्ट जोन की टीम ने सूर्यवंशी को उप-कप्तान बनाकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। चयन समिति की बैठक कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुई, जिसमें भारत के छह राज्य संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बार की टीम में अंतरराष्ट्रीय अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन संतुलन देखने को मिल रहा है। चयनित 15 सदस्यीय टीम में बंगाल (CAB) और झारखंड (JSCA) के खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आ रहा है।
टीम में शामिल खिलाड़ियों की सूची में मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार की घातक जोड़ी पेस अटैक की अगुआई करेगी। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन, स्पिन-ऑलराउंडर शाहबाज अहमद और सुदीप कुमार घरामी भी मुख्य टीम का हिस्सा हैं। कप्तान ईशान किशन के अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र, ऑलराउंडर अनुकूल रॉय, विराट सिंह और शिखर मोहन को भी 15 सदस्यों में जगह मिली है। हाल के घरेलू सत्रों में अपने बल्ले से तहलका मचाने वाले बिहार के वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तानी की अहम जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा ओडिशा से अनुभवी सुभ्रांशु सेनापति, असम से डेनिश दास और त्रिपुरा के तेज गेंदबाज अभिजीत सरकार को भी टीम में शामिल किया गया है।
















