NHRC Takes Strong Action: शामली में हिंदू छात्रों के कलावा उतारने पर मांगा जवाब

आकाश शर्मा, शामली। अल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों के तिलक लगाने और कलावा बांधने पर एक शिक्षिका द्वारा रोक लगाए जाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
आकाश शर्मा, शामली। अल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों के तिलक लगाने और कलावा बांधने पर एक शिक्षिका द्वारा रोक लगाए जाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग की विधि शाखा ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया है और संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। NHRC के सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता में गठित पीठ ने इस मामले में आरोपों को गंभीरता से लेते हुए इसे पीड़ितों के मानवाधिकारों का उल्लंघन माना है। आयोग ने सीबीएसई के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शामली को नोटिस जारी कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
17 जुलाई को जलालाबाद के अल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल में हिंदू संगठन के पदाधिकारियों और अभिभावकों ने हंगामा किया था। उनका आरोप था कि विद्यालय की योग शिक्षिका अजका ने कुछ छात्र-छात्राओं के हाथ में बंधा कलावा जबरन उतरवा दिया था और भविष्य में तिलक लगाकर स्कूल में न आने के निर्देश दिए थे। इस घटना के बाद छात्र-छात्राएं घर पहुंचकर अपने स्वजन को जानकारी दी, जिसके बाद अभिभावकों ने प्रधानाचार्या और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। एबीवीपी के जिला संयोजक राहुल शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य निर्मला मलिक और कॉलेज के प्रबंधक के समक्ष रोष व्यक्त किया। इसके बाद प्रबंधन ने शिक्षिका अजका को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया।









