Third FIR against Afzal Ansari: अफजाल अंसारी के खिलाफ तीसरी FIR, हथियार लाइसेंस जांच में सामने आईं बड़ी अनियमितताएं

गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी कि दिवंगत गैंगस्टर-नेता मुख्तार अंसारी और उनके परिवार क
गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी कि दिवंगत गैंगस्टर-नेता मुख्तार अंसारी और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़े हथियार लाइसेंसों की जांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। इस जांच के बाद गाजीपुर में कुल पांच FIR दर्ज की गई हैं, जिनमें से एक FIR अफजाल अंसारी के खिलाफ है। इस प्रकार, उनके खिलाफ हथियार लाइसेंस में गड़बड़ी के आरोपों की कुल संख्या अब तीन हो गई है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई UP स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा जुटाई गई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई है। जांच में 80 से अधिक हथियारों का वेरिफिकेशन किया गया है, जिसमें कई लाइसेंस धारकों से जुड़े हथियार शामिल हैं। जांच के दौरान यह भी पता चला कि कई लाइसेंस धारकों और हथियार अनुभाग में तैनात अधिकारियों के बीच मिलीभगत थी, जिसके कारण हथियारों के वास्तविक स्थिति को छिपाने के लिए आधिकारिक रिकॉर्ड गायब कर दिए गए।
पुलिस महानिदेशक (DGP) मुख्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि वाराणसी रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक वैभव कृष्ण की देखरेख में यह जांच की गई। इस जांच में तीन श्रेणियां शामिल थीं, और पुलिस ने 43 लाइसेंस धारकों से जुड़े 80 से अधिक हथियारों का फिजिकल सत्यापन किया। बयान में यह भी उल्लेख किया गया है कि जांचकर्ताओं को पता चला कि गाजीपुर के जिलाधिकारी कार्यालय से हथियार लाइसेंस की मूल फाइलें गायब थीं। इसके अलावा, एक ऐसा मामला भी सामने आया है जिसमें आवेदक ने फर्जी आवासीय पते का इस्तेमाल करके हथियार लाइसेंस प्राप्त किया। ताजा FIR गाजीपुर के कोतवाली पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है, जिसमें अफजाल अंसारी पर आरोप है कि उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के अलोंग जिले से लाइसेंस प्राप्त कर एक राइफल की कथित खरीद-फरोख्त की।









