Train Passenger Performing Puja: ट्रेन में दीपक जलाकर पूजा कर रहा था शख्स, लोग रोकते रहे

भारतीय रेलवे से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं। कभी सीट को लेकर बहस होती है, कभी भीड़ और कभी यात्रियों की लापरवाही लोगों का ध्यान ख
भारतीय रेलवे से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं। कभी सीट को लेकर बहस होती है, कभी भीड़ और कभी यात्रियों की लापरवाही लोगों का ध्यान खींच लेती है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने ट्रेन में सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। इस वीडियो में एक यात्री 3AC कोच की अपर बर्थ पर बैठकर अगरबत्ती और तेल का दीया जलाकर पूजा करता नजर आता है। आसपास मौजूद कई यात्री उसे तुरंत रोकने की कोशिश करते हैं। उनका कहना होता है कि एसी कोच में खुली आग जलाना खतरनाक साबित हो सकता है। इसके बावजूद कुछ समय तक पूजा जारी रहती है। वीडियो में दूसरे यात्रियों की चिंता साफ सुनाई देती है। एक शख्स कहता है, "अरे पंडित जी, ये क्या कर रहे हैं? यहां दीया क्यों जला रहे हैं?" वहीं दूसरा यात्री चेतावनी देता है, "अभी फायर अलार्म बज जाएगा, फिर क्या करेंगे?" कई लोग मिलकर समझाते हैं कि चलती ट्रेन में इस तरह खुली लौ जलाना सुरक्षित नहीं है।
यह वीडियो X पर @JharkhandRail नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट में दावा किया गया कि घटना एसी कोच की ऊपरी बर्थ की है, जहां एक यात्री अगरबत्ती और तेल का दीया जलाकर पूजा कर रहा था। पोस्ट के मुताबिक, साथ यात्रा कर रहे यात्रियों ने उसे समझाने की कोशिश की कि धुआं फायर अलार्म को सक्रिय कर सकता है और खुली आग से बड़ा हादसा भी हो सकता है। भारतीय रेलवे के सुरक्षा नियमों के अनुसार ट्रेन के भीतर माचिस, लाइटर या किसी भी प्रकार की खुली आग का इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है। एसी कोच में मौजूद सीट, पर्दे, चादर, तकिया और अन्य सामान ज्वलनशील हो सकते हैं। ऐसे में छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। यही वजह है कि रेलवे यात्रियों से ट्रेन के अंदर दीया, मोमबत्ती, अगरबत्ती या किसी भी तरह की खुली लौ का इस्तेमाल न करने की अपील करता है।









