Attack on Pappu Yadav: पप्पू यादव पर हमले के आरोपी का दावा, सांसद बोले- BJP नेता है हमलावर

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के दिल्ली स्थित आवास पर हाल ही में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में चप्पल फेंकने और हंगामे के मामले में दोनों पक्षों के बयान सामने
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के दिल्ली स्थित आवास पर हाल ही में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में चप्पल फेंकने और हंगामे के मामले में दोनों पक्षों के बयान सामने आए हैं। पप्पू यादव ने आरोप लगाया है कि उन पर चाकू से हमले की कोशिश की गई, जिसे उन्होंने सुरक्षा में एक बड़ी चूक बताया है। वहीं, हमले के आरोपी हैप्पी शर्मा ने एक विशेष बातचीत में कहा कि वे पूरी तरह निहत्थे थे और केवल सवाल पूछने गए थे। हैप्पी शर्मा ने कहा कि सांसद के घर के बाहर पुलिस तैनात थी और उनकी पूरी चेकिंग की गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि वे सांसद से यह पूछने गए थे कि वे सनातन और हिंदुओं का अपमान क्यों कर रहे हैं, लेकिन उनके समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया।
सांसद पप्पू यादव ने इस घटना के बाद कहा कि अगर मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव नहीं करते, तो उनकी हत्या भी हो सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर बीजेपी से जुड़ा नेता है। पप्पू यादव ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को बताना चाहिए कि किसने उन्हें जान से मारने की सुपारी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी जान को खतरा है और वे डरने वाले नहीं हैं। पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव हमेशा सनातन की रक्षा के लिए लड़ते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे मंदिर के नाम पर होने वाले भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा आवाज उठाते रहेंगे।
















