Robbery in Baghpat: लूट के पैसे से की मनाली की सैर, दो बदमाश गिरफ्तार

बागपत से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने शराब के ठेके पर लूटपाट की थी। यह घटना तब सामने आई जब आल इंडिय
बागपत से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने शराब के ठेके पर लूटपाट की थी। यह घटना तब सामने आई जब आल इंडिया शुगर फेडरेशन के निदेशक वीरेंद्र उर्फ बिल्लू राणा ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि ग्राम गौरीपुर जवाहरनगर में उनका शराब बीयर का कंपोजिट ठेका है। 20 जुलाई की रात करीब 9:56 बजे, तीन नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल दिखाते हुए ठेके का गेट खुलवाया। सेल्समैन आक्रोशपाल और ओमसिंह को जान से मारने की धमकी देकर, उन्होंने चार-पांच बोतल शराब, दो पेटी बीयर और दिनभर की बिक्री की नगदी लूट ली। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिससे पुलिस को आरोपितों तक पहुंचने में मदद मिली।
पुलिस ने कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए लूट के आरोपितों विकास और मयंक उर्फ भोलू को रविवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि उन्होंने अपने चार अन्य साथियों टिंकू, बंटी, आदि और सिद्धू निवासी लोनी (गाजियाबाद) के साथ मिलकर इस लूट को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि वे बागपत में किराए की कार से पहुंचे थे और शराब पीने के बाद ठेके पर गए थे। जहां उन्होंने गल्ले से पैसे लूटे और इसके बाद मनाली घूमने चले गए। दो दिन बाद वे गाजियाबाद लौट आए। पुलिस अब फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
















