Court Acquits Brij Bhushan Sharan Singh: बृजभूषण शरण सिंह को बरी करने पर विनेश फोगाट का भावुक बयान

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार, 3 अगस्त को पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ (wfi) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को छह महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों
दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार, 3 अगस्त को पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को छह महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से बरी कर दिया। इस फैसले के बाद बृजभूषण ने इसे अपनी जीत बताया, जबकि ओलंपियन विनेश फोगाट ने स्पष्ट किया कि महिला पहलवान इस निर्णय को उच्च न्यायालय में चुनौती देंगी। यह मामला उन छह महिला पहलवानों की शिकायतों पर आधारित था, जिन्होंने बृजभूषण के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। अदालत के इस फैसले के साथ इस आपराधिक मामले की सुनवाई समाप्त हो गई है।
फैसले के तुरंत बाद, स्टार रेसलर विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त की। विनेश ने X पर लिखा, 'हमें सड़क पर उतरने और सत्ताधारी पार्टी के एक बाहुबली नेता के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी थी। बृजभूषण शरण सिंह ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर कई लड़कियों को डराया और उनके नाम वापस कराए। लेकिन कई महिला पहलवान डटी रहीं और कोर्ट में लड़ाई लड़ती रहीं।' उन्होंने यह भी कहा कि अदालत ने महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों को गंभीरता से नहीं लिया, जो कि उनके लिए बेहद दुखद है।
















