Chandigarh First Mission Launched: निगम चुनाव के लिए ईमानदार और शिक्षित चेहरों की तलाश

चंडीगढ़ में आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारी को लेकर आम आदमी पार्टी ने 'चंडीगढ़ फर्स्ट मिशन' की शुरुआत की है। इस मिशन के तहत पार्टी ने शहर के सभी 35 वार्डों से
चंडीगढ़ में आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारी को लेकर आम आदमी पार्टी ने 'चंडीगढ़ फर्स्ट मिशन' की शुरुआत की है। इस मिशन के तहत पार्टी ने शहर के सभी 35 वार्डों से ऐसे उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया है, जो योग्य, ईमानदार, शिक्षित और जनसेवा के प्रति समर्पित हों। पार्टी का मानना है कि राजनीति को केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम मानने वाले लोगों की आवश्यकता है। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं।
आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ कोर कमेटी के चेयरमैन प्रेम गर्ग ने रविवार को इस मिशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी का लक्ष्य 35 ऐसे नागरिकों को चुनावी मैदान में उतारना है, जो न केवल ईमानदार और शिक्षित हों, बल्कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और दूरदर्शी भी हों। उन्होंने यह भी कहा कि चंडीगढ़ को ऐसे जनप्रतिनिधियों की आवश्यकता है, जो धन, दबाव और राजनीतिक प्रभाव से ऊपर उठकर शहर और नागरिकों के हित में निर्णय लेने का साहस रखते हों। यह मिशन चंडीगढ़ को एक आदर्श शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें स्वच्छता, सुंदरता, सुरक्षा, हरित वातावरण, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जाएगी।
















