Counter Privilege Notice: कांग्रेस ने जितेंद्र सिंह के खिलाफ दिया विषेशाधिकार हनन नोटिस

नीट पेपर लीक के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रोटेस्ट में शामिल छात्रों पर गन शॉट का मुद्दा अब और अधिक गर्म हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता रा
नीट पेपर लीक के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रोटेस्ट में शामिल छात्रों पर गन शॉट का मुद्दा अब और अधिक गर्म हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री को घेरते हुए फायरिंग की बात कही। इस पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद अनुराग ठाकुर ने एक दिन पहले ही राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। अब कांग्रेस ने भी काउंटर नोटिस दे दिया है। कांग्रेस की ओर से केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने के लिए नोटिस सौंपा है। केसी वेणुगोपाल ने यह नोटिस लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सौंपते हुए इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है।
केसी वेणुगोपाल ने मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सदन में यह कहकर कि कोई फायरिंग नहीं हुई, सदन को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर सिंह का यह बयान जमीनी हकीकत से पूरी तरह उलट है। केसी वेणुगोपाल ने दावा किया है कि फायरिंग हुई थी और घायल व्यक्ति का अब भी इलाज चल रहा है। इस मामले से संबंधित जानकारियां सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सदन में यह कहना कि कोई फायरिंग नहीं हुई, सदन को गुमराह करना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सदन को गुमराह करना विशेषाधिकार का उल्लंघन और सदन की अवमानना माना जाता है।
केसी वेणुगोपाल ने स्पीकर से अनुरोध किया है कि डॉक्टर जितेंद्र सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू की जाए। गौरतलब है कि बीजेपी की ओर से अनुराग ठाकुर ने भी फायरिंग वाले बयान को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। अनुराग ठाकुर ने भी इस संबंध में जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। यह मामला अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है और दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।
















