CAG report sparks AAP-BJP clash in Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में AAP-BJP आमने-सामने, लक्ष्मी योजना पर चर्चा जारी

दिल्ली विधानसभा का मॉनसून सत्र 7 अगस्त को शुरू हुआ, और सोमवार को इसका दूसरा दिन है। इस दिन भी हंगामे की संभावना जताई जा रही है। 10 अगस्त के कार्यसूची के अनुसार,
दिल्ली विधानसभा का मॉनसून सत्र 7 अगस्त को शुरू हुआ, और सोमवार को इसका दूसरा दिन है। इस दिन भी हंगामे की संभावना जताई जा रही है। 10 अगस्त के कार्यसूची के अनुसार, सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें विधायक जनहित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा दिल्ली बेड एंड ब्रेकफास्ट प्रतिष्ठान (निरसन) विधेयक 2026 पर विचार करने का प्रस्ताव रखेंगे। इसके साथ ही, दिल्ली लक्ष्मी योजना पर बधाई प्रस्ताव की चर्चा भी जारी रहेगी, जो महिलाओं की भलाई के लिए शुरू की गई है।
इस चर्चा के दौरान, सत्ता पक्ष के सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल सरकार को घेरेगे, जबकि आम आदमी पार्टी स्वास्थ्य, साइकिल खरीद और चावल में कथित घोटाले के मुद्दों पर सरकार पर हमलावर रहेगी।














