Govinda's near-suicide attempt after mother's death: मां के निधन के बाद गोविंदा ने आत्महत्या की कोशिश की

गोविंदा इन दिनों बॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म का नाम 'रूपा' है, जिसमें अभिनेत्री रानी स्वर्णकार उनके साथ नज़र आएंगी। यह रानी की बॉली
गोविंदा इन दिनों बॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म का नाम 'रूपा' है, जिसमें अभिनेत्री रानी स्वर्णकार उनके साथ नज़र आएंगी। यह रानी की बॉलीवुड में पहली फिल्म है। इस बीच, गोविंदा ने एक इंटरव्यू में सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब उनकी मां निर्मला देवी का निधन 1996 में हुआ था, तब वह पूरी तरह से टूट गए थे और नर्मदा नदी में जान देने चले गए थे। हालांकि, एक साधु ने उन्हें बचा लिया।
गोविंदा ने न्यूज एजेंसी एएनआई के पॉडकास्ट में कई बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि मां के निधन के बाद उन्होंने आत्महत्या तक की कोशिश की थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या किसी ने उनका दिल तोड़ा है, तो उन्होंने कहा कि ऐसा कभी नहीं हुआ, सिवाय मां के निधन के। उन्होंने कहा, "मम्मी जिस वक्त जा रही थीं, मैं बहुत तड़पा। ऐसा लगा जैसे, अब हो गया।" उन्होंने यह भी बताया कि वह नर्मदा नदी में गए थे, यह सोचकर कि मां वहीं मिल जाएंगी।
गोविंदा ने कहा कि उस कठिन समय में उन्हें एक आभास हुआ कि उन्हें अपने बच्चों के लिए जीना है। जब उनसे आत्महत्या के प्रयास के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "उसी तरह का कुछ हो गया था। मैं अपनी मां से बहुत प्यार करता था।" उन्होंने आत्महत्या के बारे में कहा कि ऐसा दुनिया सोचती है, लेकिन जीवन कभी समाप्त नहीं होता।
उन्होंने बताया कि एक साधु ने उन्हें नदी से बाहर निकाला। साधु ने एक कपड़ा फेंका, जिसे पकड़कर वह बाहर आ गए। साधु ने जब पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, तो गोविंदा ने कहा कि उन्हें ऐसा लगा जैसे किसी ने कहा कि यह गलत होगा। उन्होंने कहा कि उस मुश्किल वक्त से वह 10-15 दिनों में बाहर निकल आए थे। गोविंदा ने कहा कि वह दुख से बाहर आ गए थे, क्योंकि उन्हें लगा कि दुनिया में और भी कुछ है, जिसे देखना है।

















