Weather update in Delhi: बारिश से मौसम में आई राहत, येलो अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार के लिए दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को हुई जोरदार बारिश ने दिल्ली के मौसम को बदल दिया, जिससे
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार के लिए दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को हुई जोरदार बारिश ने दिल्ली के मौसम को बदल दिया, जिससे दिन में ही रात जैसा माहौल बन गया। इस बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि, बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। आईएमडी के अनुसार, मंगलवार शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग मानक केंद्र में 9.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच आया नगर में सर्वाधिक 49.3 मिमी वर्षा हुई। बारिश के कारण सफदरजंग में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.4 डिग्री रहा। आया नगर में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। प्रमुख इलाकों में बारिश के आंकड़े बताते हैं कि छतरपुर में 20.5 मिमी, केवीके सीआरपीएफ कैंपस में 20 मिमी और पालम में 8.1 मिमी बारिश हुई। जनकपुरी में 5.5 मिमी, लोधी रोड पर 1.1 मिमी और मयूर विहार, नारायणा व नजफगढ़ में 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बीते सोमवार सुबह 8:30 बजे से मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक के 24 घंटे में केवीके सीआरपीएफ कैंपस में 33 मिमी और आया नगर में 23.6 मिमी बारिश हुई थी। अगले छह दिनों के मौसम का पूर्वानुमान बताते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पांच और छह अगस्त को अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश की उम्मीद है, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश भी हो सकती है। सात से दस अगस्त तक भी हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
















