Saharanpur News: प्रेम विवाह के चार माह बाद विवाहिता की मौत, दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज

छुटमलपुर (सहारनपुर) में प्रेम विवाह के मात्र चार महीने बाद एक विवाहिता नाजिश (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह नाजिश को उसकी ससुराल मे
छुटमलपुर (सहारनपुर) में प्रेम विवाह के मात्र चार महीने बाद एक विवाहिता नाजिश (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह नाजिश को उसकी ससुराल में बिस्तर पर मृत पाया गया। इस घटना के बाद मायके वाले जब बेटी की मौत की खबर सुनकर ससुराल पहुंचे, तो वहां पर ससुरालियों ने उन पर हमला कर दिया। मृतका के पिता ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। स्थानीय पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतका के चाचा परवेज मलिक ने बताया कि नाजिश की मुलाकात गांव चौबारा निवासी कलीम से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हुए और इसी साल 10 अप्रैल को दोनों का निकाह हुआ। शादी के बाद से ही ससुराल वाले नाजिश को दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। नाजिश ने अपने परिवार को इस बारे में पहले नहीं बताया था।
मंगलवार सुबह करीब छह बजे नाजिश के रिश्तेदार ने इखलाक को फोन करके बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। जब इखलाक और अन्य परिजन गांव पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि नाजिश चारपाई पर मृत पड़ी थी। पति और ससुर वहां मौजूद नहीं थे। जब इखलाक ने नाजिश के गले में लिपटा कपड़ा हटाने की कोशिश की, तो ससुराल वालों ने उन पर हमला कर दिया। इखलाक किसी तरह जान बचाकर बाहर भागे। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की।
















