Drug-Free Youth Campaign: नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत संकल्प अभियान की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत संकल्प अभियान' का उद्घाटन किया। यह अभियान मादक द्रव्
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत संकल्प अभियान' का उद्घाटन किया। यह अभियान मादक द्रव्यों के सेवन के खिलाफ 100 सप्ताह का राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी अभियान है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने समुदायों में सकारात्मक सामाजिक बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह अभियान 100 हफ्तों तक चलेगा, जिसमें हर रविवार को नशीले पदार्थों के सेवन के नुकसानों के बारे में जागरूकता फैलाने और नशा-मुक्त समाज बनाने के लिए गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पीएम मोदी ने कहा कि सामूहिक प्रयासों में बहुत ताकत होती है और यह अभियान हर युवा के दिल को छूने जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि लाखों युवाओं ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया है, जो अगले सौ हफ्तों तक जारी रहेगा।
इस अभियान की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह पहल व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए महत्वपूर्ण है, और यह देश के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब देश विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तो यह जरूरी है कि हमारे युवा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहें। पीएम मोदी ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत पिछले साल काशी से एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हुई थी, और अब 125 से ज्यादा आध्यात्मिक संगठन इस मुहिम में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ड्रग्स के खिलाफ मजबूती से खड़ी है और नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
















