DSP Fraud Case: महिला से 3 लाख रुपये ठगने वाला मनोज वर्मा गिरफ्तार

भागलपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां स्पेशल ब्रांच में तैनात दारोगा मनोज वर्मा ने एक महिला को धोखे में रखकर 3 लाख रुपये ठग लिए। मनोज वर्मा ने खुद क
भागलपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां स्पेशल ब्रांच में तैनात दारोगा मनोज वर्मा ने एक महिला को धोखे में रखकर 3 लाख रुपये ठग लिए। मनोज वर्मा ने खुद को पटना सचिवालय का डीएसपी बताते हुए सबौर कृषि महाविद्यालय में महिला के बेटे की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उसने महिला से कहा कि वह कई बड़े आईएएस, आईपीएस और मंत्रियों को जानता है, जिससे उसने महिला का विश्वास जीत लिया। इसके बाद उसने महिला से बेटे की शैक्षणिक योग्यता के कागजात लेकर नौकरी के बदले 6 लाख रुपये की मांग की। महिला ने पहले किस्त में 3 लाख रुपये दिए, जिसमें से 1 लाख रुपये नकद और 2 लाख रुपये यूपीआई के जरिए उसके और उसके सहयोगियों के खातों में भेजे गए। मनोज वर्मा ने आश्वासन दिया था कि विधानसभा चुनाव खत्म होते ही महिला के बेटे की जॉइनिंग करवा देगा।
हालांकि, कुछ दिनों बाद महिला को पता चला कि मनोज वर्मा पहले भी कई लोगों को ठग चुका है। उसने बांका जिले की एक अन्य महिला सोनम भारती से भी कृषि कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगे थे। जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे, तो मनोज वर्मा ने साफ इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान होकर महिला ने बाइपास थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
















