Flood in Chamoli Stream: पुल बहा, BRO का ड्राइवर लापता, आवाजाही बहाल

उत्तराखंड के चमोली जिले में सोमवार को हुई अतिवृष्टि के कारण नीति घाटी में एक लोहे का पुल बह गया, जो चीन की सीमा को जोड़ता है। इस घटना के कारण घाटी के 12 सीमांत
उत्तराखंड के चमोली जिले में सोमवार को हुई अतिवृष्टि के कारण नीति घाटी में एक लोहे का पुल बह गया, जो चीन की सीमा को जोड़ता है। इस घटना के कारण घाटी के 12 सीमांत गांवों के साथ-साथ सेना और आईटीबीपी की चौकियों का संपर्क टूट गया। तेज बहाव के चलते नीति-मलारी रोड पर तमक घाटी के पास बना वैली ब्रिज, एक डोजर और एक गाड़ी भी बह गई।
प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्थायी रूप से एक वैकल्पिक मार्ग तैयार किया है, जिससे स्थानीय लोगों की समस्याओं को कम किया जा सके। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, चमोली पुलिस ने बताया कि मलारी के पास तमक नाले के उफान से पुल बह गया है, जिससे चीन के सीमा से जुड़ा रास्ता बाधित हो गया है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पुलिस, प्रशासन, SDRF और NDRF की टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है और चमोली पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। एडीएम ने जानकारी दी कि पुल के दूसरी तरफ करीब 15-16 गाँव हैं और संपर्क बहाल करने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। BRO के साथ लगातार संपर्क में रहकर आवश्यक मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने बताया कि PMGSY पुरोला डिवीन के तहत सांकरी-ओसला मोटर रोड पर गाड़ियों और पैदल चलने वालों की आवाजाही वैकल्पिक इंतजाम के जरिए बहाल कर दी गई है। गियागाड धारा का जलस्तर बढ़ने से यहाँ बना एक अस्थायी पुल बह गया था, जिससे ओसला और आस-पास के गाँवों से संपर्क टूट गया था। अब पैदल चलने और आने-जाने के लिए एक अस्थायी रास्ता बना दिया गया है, जिससे आवाजाही फिर से शुरू हो गई है।















