New Train Services Announced: यूपी, MP और गुजरात के यात्रियों के लिए नई ट्रेनें और रूट विस्तार

रेल मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश और गुजरात के बीच यातायात को बेहतर बनाने के लिए दो नई ट्रेनों को मंजूरी दी है। इसके साथ ही, चार ट्रेनों के रूट में विस्तार किया गया
रेल मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश और गुजरात के बीच यातायात को बेहतर बनाने के लिए दो नई ट्रेनों को मंजूरी दी है। इसके साथ ही, चार ट्रेनों के रूट में विस्तार किया गया है, जिससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के यात्रियों को लाभ पहुंचेगा। रेलवे ने सात ट्रेनों के नए स्टॉपेज भी जोड़े हैं।
रेलवे का यह निर्णय विभिन्न शहरों के बीच कनेक्टिविटी को सुधारने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि यात्री आसानी से अपनी मंजिल तक पहुंच सकें। संबंधित रेलवे जोन इस नई सेवा, विस्तार और अतिरिक्त ठहराव के कार्यान्वयन के लिए अलग-अलग सूचना जारी करेंगे।
रेलवे बोर्ड ने ट्रेन नंबर 15312/15311 कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की मंजूरी दी है। यह ट्रेन कासगंज से सुबह 4:20 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे ऐशबाग पहुंचेगी। वापसी में, 15311 ऐशबाग-कासगंज एक्सप्रेस दोपहर 2 बजे रवाना होकर रात 10:40 बजे कासगंज पहुंचेगी। इस ट्रेन का स्टॉपेज उझानी, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, सिधौली और मोहिबुल्लापुर में होगा।
इसके अलावा, ट्रेन नंबर 69149 वलसाड-सूरत मेमू को भी प्रतिदिन चलाने की मंजूरी मिली है। यह ट्रेन वलसाड से दोपहर 1:20 बजे रवाना होकर शाम 4:40 बजे सूरत पहुंचेगी। इसके स्टॉपेज में डुंगरी, जोरावासन, बिलिमोरा, अमलसाड, अंचेली, वेडछा, गांधी स्मृति, नवसारी, मरोली, सचिन, भेस्तान और उधना स्टेशन शामिल हैं।
रेलवे बोर्ड ने ट्रेन नंबर 15132/15131 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस को नेपालगंज रोड तक बढ़ाने की मंजूरी दी है। यह ट्रेन वाराणसी सिटी से रात 10:35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:20 बजे नेपालगंज रोड पहुंचेगी। वापसी में, 15131 नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस शाम 4:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:30 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी।
इसके अलावा, ट्रेन नंबर 22189/22190 रीवा-जबलपुर एक्सप्रेस का मदन महल तक विस्तार किया गया है। विस्तार के बाद, 22190 रीवा-मदन महल एक्सप्रेस सुबह 5:45 बजे रीवा से रवाना होकर 10:07 बजे मदन महल पहुंचेगी। वापसी में, 22189 मदन महल-रीवा एक्सप्रेस शाम 5 बजे मदन महल से रवाना होकर रात 9:22 बजे रीवा पहुंचेगी।
◀ पिछला10 Aug, 2026
Berlin became a key center for the freedom struggle in the 1920s: 1920 के दशक में बर्लिन बना था आजादी की लड़ाई का महत्वपूर्ण केंद्र
और पढ़ें »
अगला ▶10 Aug, 2026











