Gold and Cash Seizure in Birbhum: वीरभूम में 15 किलो सोना और 28 करोड़ कैश बरामदगी का कनेक्शन दुमका से जुड़ा, चार युवक जेल भेजे गए

दुमका से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार थाना की पुलिस ने 29 जुलाई की सुबह एक बड़ी बरामदगी की है। पुलिस ने पत्थर व्यवसायी औ
दुमका से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार थाना की पुलिस ने 29 जुलाई की सुबह एक बड़ी बरामदगी की है। पुलिस ने पत्थर व्यवसायी और सेवानिवृत्त सरकारी बस चालक मिनार मंडल के घर से 15 किलो सोना और लगभग 28 करोड़ रुपये नगद बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने सात संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दुमका के चार युवक शामिल हैं। इन सभी को डकैती के आरोप में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग वाहन से घूम रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई की। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि वे मिनार मंडल के घर में डकैती की योजना बना रहे थे, क्योंकि वहां पर काफी मात्रा में सोना और नगद रखे हुए थे।
पुलिस ने जब मिनार मंडल के घर पर छापा मारा, तो वहां की स्थिति देखकर वे भी हैरान रह गए। अलमारी और बैग में भरे हुए रुपये और सोने की मात्रा ने सभी को चौंका दिया। इस मामले की जानकारी मिलने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और उनकी हालत भी खराब हो गई। पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में अर्जुन लोहार, शेख गियासुददीन, शेख फरजुददीन, शेख पुलक साहा, मो. फिरोज अहमद, अभिनव भातसा और रवि कुमार गुप्ता शामिल हैं। रवि कुमार बांधपाड़ा का निवासी है, जबकि फिरोज खिजुरिया का रहने वाला है। अन्य दो आरोपित बंदरजोड़ी के निवासी हैं।
















