Counter-terrorism raids in J-K: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार, 8 अगस्त को जम्मू और कश्मीर पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (cik) शा
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार, 8 अगस्त को जम्मू और कश्मीर पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) शाखा ने घाटी के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। CIK ने अनंतनाग ज़िले के डूरू इलाके में हिलर शाहबाद समेत कई क्षेत्रों में कार्रवाई की। यह छापेमारी SIM के गलत इस्तेमाल और आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामलों के सिलसिले में की गई। अधिकारियों के अनुसार, बारामूला, शोपियां, अनंतनाग, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और अन्य जिलों में तलाशी अभियान चलाया गया।
कुपवाड़ा के चनखान इलाके में CIK की टीम ने बाबर हमीद डार के घर पर छापा मारा। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर सिम कार्ड के कथित दुरुपयोग से जुड़े मामले में की गई। जांच एजेंसी इस बात का पता लगाने में जुटी है कि सिम का उपयोग किस प्रकार और किन गतिविधियों के लिए किया गया। अनंतनाग के हिलर शाहबाद में छापेमारी के दौरान, DySP फारूक अहमद की अगुवाई में CIK टीम ने दो डिजिटल डिवाइस ज़ब्त किए। ये डिवाइस IPC की धाराओं 153A और 505 और UAPA एक्ट की धाराओं 13 और 18 के तहत दर्ज FIR नंबर 03/2023 के सिलसिले में ज़ब्त किए गए।
















