Injury Crisis in Indian Cricket: बुमराह से लेकर हार्दिक तक, 13 खिलाड़ी CoE में इलाज के लिए भर्ती

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय एक गंभीर इंजरी संकट का सामना कर रही है, जिसमें कुल 13 खिलाड़ी बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (coe) में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गु
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय एक गंभीर इंजरी संकट का सामना कर रही है, जिसमें कुल 13 खिलाड़ी बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम इन खिलाड़ियों की रिकवरी और मैदान पर वापसी के लिए दिन-रात काम कर रही है। जसप्रीत बुमराह, जो इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर हुए थे, 30 जुलाई को CoE पहुंचे। उनका बायां घुटना चोटिल हुआ है, जिसके चलते उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर किया गया है। वर्तमान में बुमराह को स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर ध्यान केंद्रित करना है, लेकिन उनकी वापसी की कोई निश्चित तारीख नहीं है।
हार्दिक पांड्या को बाईं जांघ में क्वाड्रिसेप्स की चोट लगी थी। उन्होंने स्किल-बेस्ड प्रैक्टिस में सुधार दिखाया था और वह 80 से 90 प्रतिशत स्पीड से 12 से 15 ओवर फेंक रहे थे। हालांकि, उनके दाहिने शिन में दर्द उभर आया, लेकिन जांच में कोई गंभीर समस्या नहीं मिली। एहतियात के तौर पर उनकी रनिंग रोकी गई थी, लेकिन अब वह फिर से दौड़ने लगे हैं। नितिश कुमार रेड्डी भी बाईं जांघ की चोट से तेजी से ठीक हो रहे हैं और रिटर्न टू स्किल्स स्टेज में पहुँच चुके हैं।
















