Murder of Influencer in Mexico: मेक्सिको में इन्फ्लुएंसर की हत्या, लाइवस्ट्रीम के दौरान गोली मारी गई

मेक्सिको के उत्तर-पश्चिमी राज्य सिनालोआ में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सीजर गैस्टेलम की हत्या एक बंदूकधारी द्वारा लाइवस्ट्रीम के दौरान की गई। यह घटना मंगलवार रा
मेक्सिको के उत्तर-पश्चिमी राज्य सिनालोआ में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सीजर गैस्टेलम की हत्या एक बंदूकधारी द्वारा लाइवस्ट्रीम के दौरान की गई। यह घटना मंगलवार रात को सिनालोआ की राजधानी कुलियाकन में हुई। अधिकारियों के अनुसार, गैस्टेलम की हत्या कार्टेल हिंसा से जुड़ी हुई है, हालांकि किसी विशेष आपराधिक समूह को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें गैस्टेलम को केंटकी फ्राइड चिकन (KFC) की पार्किंग में दो अन्य लोगों के साथ हंसते हुए देखा जा सकता है। तभी दो लोग मोटरसाइकिल पर वहां आते हैं और एक व्यक्ति बंदूक निकालकर गैस्टेलम पर गोली चला देता है। इसके बाद हमलावर घटनास्थल से भाग जाते हैं। यह हमला उस समय किया गया जब वहां काफी भीड़ थी।
गैस्टेलम ने हाल ही में कुछ वीडियो जारी किए थे जिनमें उन्होंने एक आपराधिक समूह के गुट का उल्लेख किया था। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गैस्टेलम के टिकटॉक पर 6,50,000 से अधिक फॉलोअर्स थे और वह नियमित रूप से कॉमेडी वीडियो और मेक्सिको के क्षेत्रीय संगीत के साथ कंटेंट पोस्ट करते थे। वह कभी-कभी अपने वीडियो में खुद को 'बेलीको' कहते थे, जो मेक्सिको के कुछ खास समूहों में कार्टेल संस्कृति से जुड़ाव दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
















